बसामन मामा गौवंश वन्य विहार का लोकार्पण जुलाई में होगा उद्योग मंत्री ने निर्माण कार्य की समीक्षा की

बसामन मामा गौवंश वन्य विहार का लोकार्पण जुलाई माह में किया जायेगा। उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने वन्य विहार में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि गौ सेवक सदन सहित अन्य अधूरे निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करायें।
उद्योग मंत्री ने कहा कि गौवंश वन्य विहार का संचालन प्राथमिक स्तर पर जिला गौपालन संचालन समिति करेगी इसके उपरांत सझम समिति बनाकर इसका संचालन सुनिश्चित कराया जायेगा। उन्होंने निर्देश दिये कि संचालन समिति निर्वाध संचालन कर सके इस हेतु इसमें क्रियाशील व्यक्तियों को शामिल किया जाय। उन्होंने कहा कि 250-250 गायों के रहने लायक दो शेड बनाये जांय तदुपरांत गायों की संख्या के आधार पर अन्य पशु शेड का निर्माण किया जाय।
उद्योग मंत्री ने गौवंश वन्य विहार को हराभरा बनाने हेतु पौधरोपण करने तथा चारागाह विकास के कार्य को प्राथमिकता देने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि बसामन मामा गौवंश वन्य विहार को आदर्श व स्वावलंबी बनाया जायेगा। श्री शुक्ल ने गौवंश की सुरक्षा हेतु व्यवस्थायें सुनिश्चित कराते हुए गोबर गैस संयंत्र लगाने व गौमूत्र संयंत्र की स्थापना की भी बात कही। बैठक में आयुक्त रीवा संभाग महेशचन्द्र चौधरी, कलेक्टर प्रीति मैथिल नायक, मुख्य वन संरक्षक अतुल खेरा, वनमण्डलाधिकारी विपिन पटेल, जिला गौसंर्धन बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेश पाण्डेय, बाबा वेंकटेश शास्त्री, उप संचालक पशु चिकित्सा विभाग बी.बी.एस. चौहान, डिप्टी एसपी अरविंद श्रीवास्तव, सुंदरलाल शर्मा सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
उद्योग मंत्री ने औद्योगिक केन्द्र विकास निगम में स्वीकृत व प्रचालित परियोजनाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने ए.के.व्ही.एन. द्वारा विकसित किये जा रहे क्षेत्र का मौके पर अवलोकन किया जाना सुनिश्चित कराये। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर नीलमणि अग्निहोत्री सहित ए.के.व्ही.एन. के अधिकारी उपस्थित थे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *