उद्योग मंत्री 10 जून को किसानों को प्रोत्साहन राशि का वितरण करेंगे

समर्थन मूल्य पर गेंहू बेंचने वाले रीवा जिले के किसानों को मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के तहत 265 रूपये प्रति Ïक्वटल की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। उद्योग वाणिज्य तथा खनिज मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल 10 जून को आयोजित किसान सम्मेलन में किसानों को प्रोत्साहन राशि का वितरण करेंगे। किसान सम्मेलन प्रात: 11 बजे से करिहया कृषि उपज मण्डी परिसर रीवा में आरंभ होगा। किसानों को उनके बैंक खाते में प्रोत्साहन राशि प्रदान की जायेगी। किसान सम्मेलन के साथ आयोजित कृषि संगोष्ठी में किसानों को आगामी फसल की तैयारी, बीज उपचार श्री विधि से धान की रोपाई, रिज फैरो विधि से सोयाबीन की बोनी, कीट नियंत्रण जैविक खेती की जानकारी दी जायेगी। किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री जी के किसानों के नाम संदेश तथा उद्बोधन का सीधा प्रसारण भी किया जायेगा। उप संचालक कृषि ने किसानों से सम्मेलन में भाग लेने की अपील की है।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *