विश्वविद्यालय मार्ग की स्ट्रीट लाइटें सौर ऊर्जा से हुई ऊर्जीकृत

Street Light Lokarpan

DSC_0264

रीवा शहर में विकास की एक और कडी जुड़ गयी जब ऊर्जा खनिज एवं जनसम्पर्क मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने वटन दबाकर विश्वविद्यालय मार्ग में लगायी गयी स्ट्रीट लाइट को जलाया। सड़क में लगायी गयी 131 स्ट्रीट लाइटे सौर ऊर्जा से ऊर्जीकृत हुई  और पूरा 3.72 किमी. का मार्ग जगमग हो गया।
इस अवसर पर अपने उद्बोधन में ऊर्जा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि रीवा शहर आदर्श बनने की ओर अग्रसर हो रहा हैं। फोरलेन, रिंगरोड, फ्लाई ओवर के निर्माण के साथ-साथ अब शहर की स्ट्रीट लाइटों को सौर ऊर्जा से ऊर्जीकृत किये जाने का कार्य कराया जा रहा है। बिजली उत्पादन क्षेत्र में कोयले की कमी को दृष्टिगत रखते हुए हमें सौर ऊर्जा पर अधिक निर्भरता रखनी होगी ताकि बिजली की उपलब्धता बनी रहे व उपभोक्ता को सस्ती बिजली भी मिले।
उन्होंने बताया कि इंजीनियरिंग कालेज में लगाये गये सौर ऊर्जा प्लांट से बनने वाली बिजली का दिन में कालेज में उपयोग होगा तथा रात  में यह स्ट्रीट लाइटें जलेंगी। शीघ्र ही रीवा मेडिकल कालेज व संजयगांधी अपस्ताल की छत में भी दो मेगावाट की सौर ऊर्जा से बिजली बनेगी तथा रीवा देश प्रदेश के उन अग्रणी शहरों में शामिल हो जायेगा जहाँ सौर ऊर्जा से बिजली बनाने का कार्य होगा।

Facebook Comments Box