बसामन मामा गौवंश वन्य विहार का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करायें – उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ल

उद्योग, वाणिज्य एवं खनिज मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने आज निर्माणाधीन बसामन मामा गौवंश वन्य विहार का भ्रमण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराया जाना सुनिश्चित करें। उद्योग मंत्री ने बसामन मामा गौवंश वन्य विहार में बनाये जा रहे पशु शेड एवं भूसा शेड के निर्माण कार्य का अवलोकन किया। इस अवसर पर वन मण्डलाधिकारी बिपिन पटेल, उपाध्यक्ष जिला गौ संवद्र्धन बोर्ड राजेश पाण्डेय तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि 22.5 एकड़ राजस्व भूमि व 50 एकड़ चरनोई भूमि में निर्मित हो रहे गौवंश वन्य विहार में पांच हजार छ: सौ गौवंश संरक्षित रखे जा सकेंगे। प्रारंभिक स्थिति में 500 से 1000 गौवंश रखे जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जा रही है। यहां रहने वाली गायें लगी हुई 500 एकड़ वन भूमि में चारा चरने भी जा सकेंगी।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *