उद्योग मंत्री श्री शुक्ल ने किया अटरा मे श्रीराम राजा की प्रतिमा का अनावरण

प्रदेश के खनिज साधन उद्योग नीति एवं निवेश प्रोत्साहन तथा प्रवासी भारतीय विभाग मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रविवार को सतना जिले के उचेहरा प्रवास के दौरान नागौद-उचेहरा मार्ग के समीप ग्राम अटरा मे अनजान बाबा आश्रम के हनुमान मंदिर मे नवनिर्मित श्रीराम राजा सरकार की मूर्तियो का विधिवत् पूजन-अर्चन कर अनावरण किया। इस मौके पर सांसद गणेश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सुधा सिंह, वन समिति के सभापति उमेश प्रताप सिंह, मकसूदन प्रसाद, बालेन्द्र गौतम, राजेश पाण्डेय, तहसीलदार नागौद लक्ष्मीकांत मिश्रा सहित ग्रामवासी एवं पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Facebook Comments Box