कांग्रेस के हाथों पर खून के धब्बे लगे हैं: सलमान खुर्शीद

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम के दौरान कहा है कि उनकी पार्टी और उनके दामन पर मुसलमानों के खून के धब्बे लगे हैं।
कांग्रेस शासन के दौरान हुए बाबरी विध्वंस और मुस्लिम विरोधी दंगों को लेकर पूछे गए सवाल पर सलमान खुर्शीद ने यह बयान दिया
सलमान खुर्शीद के बयान पर भाजपा ने पूरी कांग्रेस पार्टी को कटघरे में खड़ा कर दिया। भाजपा की ओर से कहा गया कि कांग्रेस के हाथ सिर्फ मुसलमानों के खून से नहीं बल्कि सिखों के खून से भी रंगे हुए हैं।
Facebook Comments Box