उद्योग मंत्री ने स्टेडियम तिराहे से नीम चौराहा तक निर्माणाधीन सड़क का किया निरीक्षण

उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने स्टेडियम तिराहे से बोदाबाग होकर करहिया तक बनायी जाने वाली लिंक रोड के कार्य का नीम चौराहा के पहले निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिये कि नगर निगम, निर्माण एजेंसी व विद्युत विभाग के अधिकारी समन्वय बनाकर शीघ्र कार्य पूर्ण करायें ताकि लोगों को परेशानी न झेलनी पड़े।
उद्योग मंत्री ने कहा कि सड़क चौड़ी करण हेतु बिजली के पोल सिफ्ट किये जायें साथ ही निर्माण एजेंसी इस बात का ध्यान रखे कि बड़ी पाइप लाइन क्षतिग्रस्त न हो तथा यदि कहीं लीकेज हो तो नगर निगम उसे तत्काल सुधरवाने की व्यवस्था सुनिश्चित कराये। श्री शुक्ल ने कहा कि सड़क खोदकर उसे पड़ी नहीं रहने दिया जाये। तत्काल उसमें कार्य करायें जिससे आवागमन वाधित न हो। उन्होंने कहा कि यह सड़क शहर के बढ़ते यातायात दबाव को कम करने में मद्दगार होगी। अत: उसे पूर्ण गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करायें। इस दौरान कार्यपालन यंत्री शैलेन्द्र शुक्ला सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *