उद्योग मंत्री श्री शुक्ल द्वारा रामनवमी पर्व पर बधाई एवं शुभकामनाएँ

उद्योग, मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने रामनवमी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। श्री शुक्ल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ने मर्यादा का पालन करते हुए सदाचार और नैतिकता की शिक्षा दी है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम ने स्वयं के सुखों से समझौता न कर सत्य का साथ दिया। भगवान श्रीराम को इन्हीं आदर्शों से मर्यादा पुरूषोत्तम कहा जाता है।

उद्योग मंत्री श्री शुक्ल ने रामनवमी पर प्रदेशवासियों के सुखी और समृद्ध जीवन की कामना की है।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *