पटवारियों की जायज मांगों पर होगा सकारात्मक निर्णय

पटवारी संघ ने किया राजस्व मंत्री श्री गुप्ता का सम्मान

पटवारियों की जायज मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिया जायेगा। पटवारियों की समयबद्ध पदोन्नति की नीति बनाने पर विचार किया जायेगा। राजस्व, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने यह बात मध्यप्रदेश पटवारी संघ की कार्यकारणी के सपथ-विधि समारोह में कही। संघ के पदाधिकारियों ने राजस्व मंत्री का शाल-श्रीफल और संघ का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। श्री गुप्ता ने कार्यकारणी के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।

श्री गुप्ता ने कहा कि सरकार कर्मचारियों को अपने से अलग नहीं मानती। उन्होंने कहा कि जल्द ही 9 हजार से अधिक पटवारी आपके परिवार में शामिल होंगे। इससे आपके काम का बोझ हल्का होगा। उन्होंने कहा कि पटवारी आम लोगों के बीच अपनी इमेज बदलने का प्रयास करें।

समारोह में पटवारी संघ के पदाधिकारियों ने भी विचार व्यक्त किये। इस दौरान विभिन्न जिलों से आये पटवारी संघ के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Facebook Comments Box