जनसम्पर्क मंत्री ने किया प्रधानमंत्री कौशल विकास केन्द्र का शुभारंभ

जनसम्‍पर्क, जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने आज दतिया में प्रधानमंत्री कौशल केन्द्र का शुभारंभ किया। केन्द्र के निरीक्षण के दौरान संचालक मंडल ने डॉ. मिश्र को कौशल केन्द्र की गतिविधियों से अवगत करवाया।

डॉ. मिश्र ने कहा कि कुशल भारत के निर्माण के लिए कौशल युक्त युवाओं का होना जरूरी है। इस केन्द्र के माध्यम से युवा तकनीकी हुनर विकसित कर आसानी से स्वरोजगार स्थापित कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि स्किल इंडिया का उद्देश्य भी यही है।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *