गाँव, गरीब और किसान की भलाई के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध

जनसम्पर्क मंत्री डॉ. मिश्र ने दतिया जिले के ग्रामों में वितरित की राहत राशि

जनसम्पर्क, जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने आज दतिया जिले के ग्राम सिरौल, रेड़ा एवं बुधेड़ा पहुँचकर सूखा राहत राशि वितरित की। डॉ. मिश्र ने कहा कि गाँव, गरीब और किसान की भलाई के लिए मध्यप्रदेश सरकार कृत संकल्पित है। उन्होंने सौभाग्य योजना के मुफ्त बिजली कनेक्शन की भी जानकारी दी। डॉ. मिश्र ने ग्रामीणों की माँग पर गाँव में पेयजल समस्या के निरकारण की कार्यवाही करने तथा खेतों में पानी के लिए नहर बनवाने की घोषणा की।

जनसम्पर्क मंत्री डॉ. मिश्र ने किसानों की समस्याएँ भी सुनीं और उनके निराकरण के निर्देश दिए।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *