एकात्म यात्रा के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उद्योग मंत्री ने की लोगों से अपील

आदि गुरू शंकराचार्य के विचारों तथा ज्ञान के प्रचार-प्रसार के लिये 19 दिसम्बर से रीवा में एकात्म यात्रा आयोजित की जा रही है। यह यात्रा पचमठा आश्रम से प्रारंभ होगी। रीवा में इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। तत्संबंध में उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने आज अपने विभिन्न कार्यक्रमों में लोगों से एकात्म यात्रा में शामिल होने के लिये अपील की। उद्योग मंत्री ने कहा कि पचमठा आश्रम में आदि गुरू शंकराचार्य ने कुछ समय निवास किया था। इस बात के स्पष्ट प्रमाण हैं कि उन्होंने इसे अपनी पंचमपीठ घोषित किया था। जिसके कारण इसका नाम पचमठा पड़ा। इस आश्रम को विकसित करने के लिये हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। इस आश्रम को विकसित करने तथा इसे ज्ञान प्राप्त करने की प्राप्ति का केन्द्र बनाने के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं विकसित की जायेगी। उन्होंने कहा कि 19 दिसम्बर को मार्तण्ड स्कूल मैदान में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। एकात्म यात्रा के इस शुभारंभ अवसर पर हर व्यक्ति शामिल हो कर विन्ध्य के ऐतिहासिक गौरव तथा आध्यात्मिक विरासत को सहेजने के गौरवपूर्ण क्षण के सहभागी बने।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *