सेना के जवानों ने एक बाइक पर अधिकतम सवारियों का नया रिकॉर्ड बनाया

सेना सर्विस कोर के 58 जवानों ने एक बाइक पर सवारी करके पुराने रिकॉर्ड को तोड़ कर एक नया विश्व किर्तिमान गढ़ दिया है।

 एक मोटरसाइकिल पर सर्वाधिक सवारियों के विश्व रिकॉर्ड के बारे में जाने। अब यह रिकॉर्ड 58 सवारियों का है और यह किर्तिमान स्थापित करने वाले कोई और नहीं बल्कि भारतीय सेना के जवान हैं। सेना सर्विस कोर के 58 जवानों ने एक बाइक पर सवारी करके पुराने रिकॉर्ड को तोड़ कर एक नया विश्व किर्तिमान गढ़ दिया है।
सेना सेवा कोर की टॉरनेडो टीम ने इससे पहले भी मोटरसाइकिल पर हैरतअंगेज प्रदर्शनों के द्वारा कई तरह के किर्तिमान स्थापित किए हैं। यह नया रिकॉर्ड भारतीय सेना के सिग्नल कोर की टीम डेयरडेवील्स के रिकॉर्ड को तोड़ कर स्थापित किया गया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड एक मोटरसाइकिल पर 56 लोगों की सवारी का था।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *