सरदार पटेल राष्ट्र के गौरव थे : जनसम्पर्क मंत्री डॉ. मिश्र

जनसम्पर्क, जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने दतिया में सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। यह प्रतिमा जनसम्पर्क मंत्री स्वयं अपने साथ लाए और उन्होंने पटेल समाज को भेंट की।

डॉ. नरोत्तम मिश्र ने कहा कि स्टेचू फॉर यूनिटी (सरदार पटेल की प्रतिमा) गुजरात में स्थापित की जा रही है। यह संसार की अद्वितीय मूर्ति होगी। इस अवसर पर दतिया में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम के तहत् दौड़ का आयोजन किया गया।

इस दौरान श्री विक्रम सिंह बुन्देला सहित अनेक जन-प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *