खोही और सुकवाह गाँव मे मुख्यमंत्री ने चुनावी सभा को संबोधित किया

चित्रकूट विधानसभा के लिए हो रहे उप चुनाव की चुनावी सभा को आज खोही तथा सुकवाह गाँव मे भाजपा प्रत्याशी श्री शंकर दयाल त्रिपाठी के पक्ष मे   प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने संबोधित किया । दोनों ही सभाओं मे बड़ी संख्या मे लोग मुख्यमंत्री को सुनने के लिए एकत्र हुये थे । मुख्यमंत्री के साथ चित्रकूट चुनाव प्रभारी उद्दोग मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ,सतना सांसद श्री गणेश सिंह ,सतना विधायक श्री शंकर लाल तिवारी ,मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ,सतना महापौर श्रीमती ममता पांडे ,भाजपा संगठन महामंत्री विष्णुदत्त शर्मा ,भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र त्रिपाठी ,पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह ,आदि के साथ वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे ।  क्षेत्रीय जनता के मांगों को मुख्यमंत्री ने छः माह मे पूरा करने का वादा किया है । लोगों ने क्षेत्र मे पानी की कमी की समस्या को प्रमुखता के साथ मुख्यमंत्री श्री चौहान के सामने रखा । मुख्यमंत्री ने लोगों को भरोसा दिलाया की आप मुझे शंकर दयाल त्रिपाठी को यहा का विधायक चुन कर दे दीजिये जिससे मै आपकी मांगों को आसानी से पूरा कर सकूँ । आज कई अन्य पार्टियों के नेता और पदाधिकारियों ने भाजपा की सदस्यता भी मुख्यमंत्री के हाथों ली ।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *