दीपावली पर अंतरिक्ष से कुछ ऐसा दिखा अपना देश

अंतरिक्ष यात्रा पर गए हुए एस्ट्रोनॉट पाओलो नेस्पाली ने अंतरिक्ष से दिवाली के दिन ली गई भारत की फोटो ट्विटर पर शेयर की।

दिवाली की रात पूरा भारत रोशनी से जगमगा रहा था, देश के हर कोने में कोने में दीपक जल रहे थे। हर शहर, हर गांव में लोगों ने खुशियों और आशाओं का दीपक जलाया और इस प्रकाश से ना केवल भारत को बल्कि अंतरिक्ष को भी जगमगा दिया था। दिवाली के दिन भारत अंतरिक्ष से बेहद ही सुंदर दिख रहा था, जिसे देख एस्ट्रोनॉट पाओलो नेस्पाली खुद को भारत की फोटो खींचने से रोक नहीं सके और उन्होंने स्पेस से दिवाली के दिन ली गई भारत की फोटो ट्विटर पर शेयर की। दिवाली की शुभकामनाओं के साथ उन्होंने लिखा, ‘अंतरिक्ष से भारत कैसा दिखता है उसकी एक तस्वीर शेयर कर रहा हूं। पाओलो के पोस्ट पर कई भारतीयों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें फोटो अपलोड करने के लिए धन्यवाद कहा है।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *