प्रधानमंत्री ने केदारनाथ में विकास कार्यों की रखी आधारशिला

प्रधानमंत्री ने केदारनाथ में 5 विकास परियोजनाओं की रखी आधारशिला, कहा उत्तराखंड में जन जागृति लाकर जैविक खेती को करें प्रोत्साहित, केदारनाथ को एक आदर्श तीर्थ स्थल बनाने की अपील की।

प्रधानमंत्री मोदी कपाट बंद होने के मौके पर केदारनाथ धाम पहुंचे पीएम ने लोगों को संबोधित किया। उन्होनें अपने भाषण की शुरूआत कुछ खास अंदाज में की। पीएम ने बाबा के बुलावे का जिक्र किया। पीएम ने बाबा के धाम पहुंचकर नये केदारनाथ धाम की नींव रखी। पीएम ने कहा कि जो भी पुननिर्माण का काम होगा वो तय समय में होगा, और धाम में पहले से बेहतर बनाने का काम किया जायेगा।
पीएम ने इस मौके पर विकास परियोजनाओं का भी जिक्र किया, पीएम ने हिमालय की प्रकृति की खुबियों का जिक्र करते हुए कहा कि ये हमारे जीवन से जुड़ा है और इसलिए सरकार ने इसके लिए शोध का काम शुरू किया है, ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *