राज्यपाल ने नवनियुक्त लोकायुक्त्त जस्टिस गुप्ता को पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल श्री ओम प्रकाश कोहली ने प्रदेश के नवनियुक्त लोकायुक्त जस्टिस नरेश कुमार गुप्ता को आज राजभवन में पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान भी उपस्थित थे। शपथ ग्रहण समारोह का संचालन मुख्य सचिव श्री बसंत प्रताप सिंह ने किया। राज्यपाल श्री कोहली एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने नवनियुक्त लोकायुक्त श्री गुप्ता को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

शपथ ग्रहण समारोह में जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र, राजस्व एवं विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता, लोक निर्माण एवं विधि-विधायी कार्य मंत्री श्री रामपाल सिंह, सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री विश्वास सारंग, विधायकगण, आयोगों के अध्यक्ष, पुलिस महानिदेशक श्री ऋषि कुमार शुक्ला, विधि विभाग एवं पुलिस तथा प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Facebook Comments Box