महिला कार्मिकों को नए साल में संतान देखभाल अवकाश मिलेगा

mpmkvvcl

मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड की कार्यक्षेत्र महिला कार्मिकों को नए साल से संतान देखभाल के लिए अवकाश मिलेगा। कंपनी कार्यक्षेत्र में भोपाल, होशंगाबाद, ग्वालियर एवं चंबल संभाग में कार्यरत महिला कंपनी सेवकों को संपूर्ण सेवाकाल के दौरान उनकी दो ज्येष्ठ जीवित संतान की देखभाल के लिए अधिकतम 730 दिन की कालावधि का संतान देखभाल अवकाश मिल सकेगा। अवकाश के नियम और शर्तों को कंपनी की वेबसाइट पर देखा जा सकता है।

Facebook Comments Box