भाजपा की जन रक्षा यात्रा मे शामिल हुये योगी आदित्यनाथ

केरल में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की हत्या के खिलाफ भाजपा की जन रक्षा यात्रा में कन्नूर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाग ले रहें हैं।
यात्रा में शामिल होते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि केरल में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की हत्याओं के खिलाफ हमारी यात्रा है और भाजपा और संघ के कार्यकर्ताओं की हत्या के खिलाफ लोगों को जागरुक करने का काम करेंगे।
इससे पहले कल भाजपा  अध्यक्ष अमित शाह ने जनसुरक्षा यात्रा की शुरुआत की। यह यात्रा 3 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक चलेगी। जिसमें राज्य के कई जिलो में पद यात्रा होगी।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *