प्रधानमंत्री ने ‘सौभाग्य’ योजना का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री ने आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मशताब्दी पर ‘सौभाग्य’ योजना का शुभारंभ किया। इस योजना का मकसद हर घर को 24 घंटे बिजली देना  है।सरकार सभी गांवों तक बिजली पहुंचाने के लिए तेज़ी से काम कर रही है और अब सभी को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने के लिए 2019 का लक्ष्य बना चुकी है। सरकार का फोकस जल्द 20,000 मेगावॉट बिजली, वायु ऊर्जा से और 20,000 मेगावॉट बिजली सौर ऊर्जा से बनाने का लक्ष्य है, जिससे की दूर-दराज के इलाकों तक बिजली पहुंचाई जा सके। ऊर्जा मंत्रालय ने राज्य सरकार और बिजली कंपनियों को निर्देश भी दिया है कि ज्यादा से ज्यादा उपभोक्ताओं को प्रीपेड बिजली कनेक्शन पर शिफ्ट किया जाए ताकि बिजली पर हो रहे घाटे को रोका जा सके।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *