सामाजिक कार्यों को सरकार का पूर्ण सहयोग : मंत्री डॉ. मिश्र

जनसम्पर्क, जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने कहा है कि सरकार ने विभिन्न समुदायों और समाजों को आवश्यक सुविधाएं देने का कार्य किया है। सहयोग का यह क्रम निरंतर जारी रहेगा। डॉ. मिश्र आज दतिया में यादव समाज के 25 लाख रुपए लागत के सामुदायिक भवन का शिलान्यास कर रहे थे। कार्यक्रम में सांसद डॉ. भागीरथ प्रसाद भी उपस्थित थे।

मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने दतिया में स्वशासी पी.जी. कालेज के ऑडिटोरियम में संभागीय शालेय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर ग्वालियर और चंबल संभाग के अनेक खिलाड़ी उपस्थित थे। कार्यक्रम में मंत्री डॉ. मिश्र और सांसद डॉ. भागीरथ प्रसाद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

डॉ. मिश्र दतिया जिले के ग्राम बरोय में रविवार को एक करोड़ रुपए की लागत से निर्मित हाईस्कूल भवन का लोकार्पण करेंगे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *