उद्योग मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल का दौरा कार्यक्रम

उद्योग मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल अपने संशोधित दौरा कार्यक्रम के अनुसार आज 17 सितम्बर को प्रातः 8 बजे रेवांचल एक्सप्रेस से रीवा पहुंचेंगे तथा प्रातः 9 बजे अस्पताल चौराहा में पं. दीनदयाल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के उपरांत प्रातः 9:0 बजे रानी तालाब मंदिर में सेवा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित स्वच्छता अभियान में भाग लेंगे।
उद्योग मंत्री दोपहर 12 बजे लौआ लक्ष्मणपुर में होने वाले स्वच्छता अभियान में शामिल होने के उपरांत दोपहर एक बजे श्यामशाह चिकित्सा महाविद्यालय में डा. एस.के. खनीजों आई.एम.ए अवार्ड समारोह का शुभारंभ करेंगे। श्री शुक्ल अपरान्ह 3:30 बजे विश्वकर्मा मंदिर बड़ी पुल के पास घोघर में आयोजित पूजन एवं छात्र-छात्रों के सम्मान समारोह में शामिल होंगे वह शाम 5ः30 बजे स्वयंवर विवाह घर में व्यापारी प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित समारोह में भाग लेंगे। मंत्री जी का शाम 7 बजे से समय आरक्षित रखा गया है।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *