शहडोल जिला प्रभारी मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल आज जिले के प्रवास पर रहेंगे

मध्यप्रदेश शासन के खनिज साधन, वाणिज्य, उद्योग और रोजगार प्रवासी भारतीय विभाग के मंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल आज 07 सितम्बर 2017 को शहडोल जिले के प्रवास पर रहेंगे। प्रभारी मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री 07 सितम्बर 2017 को प्रातः 08.00 बजे रीवा से शहडोल के लिये प्रस्थान कर प्रातः 11.00 बजे सर्किट हाउस शहडोल पहुंचेंगे। प्रभारी मंत्री दोपहर 12.00 बजे जनअभियान परिषद द्वारा आयोजित संकल्प से सिद्धि तक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। प्रभारी मंत्री इसके अलावा अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होंगें।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *