भाजपा का कार्यकर्ता अन्त्योदय का विचार आगे रखकर चलता है-उद्योग मंत्री

खनिज ,उद्योग वाणिज्य एवं भारतीय प्रवासी मंत्री मध्यप्रदेश शासन तथा सिंगरौली जिला प्रभारी मंत्री ने सिंगरौली तथा खुटार मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित किया। आपने कार्यकर्ता बैठक मे कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा हमेशा जनता की सेवा  का संकल्प लेकर सत्ता का संचालन करती है।हमें अपने कार्यकर्ताओं की संख्या निरंतर बढ़ाते चलना है जिससें जनता की सेवा के लिए हमें ज्यादा से ज्यादा लोगों का साथ मिले और जनता के लिए भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ तथा प्रचार जन जन तक हो सके।

आपने कहा कि कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिलाकर संगठन की मजबूती के लीये काम करें और सरकार द्वारा चलाई जा रहीं जनकल्याण योजनाओं का लाभ ज्यादा से लोगों तक पहुंचे इसका प्रयास करें।माननीय प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री के सपनो का विकसित भारत हमे बनाना इसके लिए परिश्रम की पराकाष्ठा करना जरुरी है।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *