खेल स्वास्थ्य के साथ भाईचारा बढ़ाने का माध्यम हैं-उद्दोग मंत्री

उद्दोग मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने शहडोल जिले के जवाहर नवोदय विधयालय मऊ, ब्योहरी में क्षेत्रीय स्तर पर (म.प्र.,छत्तीसगढ़, उड़ीसा) आयोजित हैंडबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ कर खिलाड़ियों को  संबोधित करते हुये कहा की खेलों से जहा अच्छे स्वस्थ का निर्माण होता है तो वहीं यह आपसी जान पहचान तथा भाई चारा बढ़ाने का सबसे सशक्त माध्यम भी है  ।  खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुये उद्दोग मंत्री ने कहा कि कोई न कोई खेल हर किसी के जीवन का अनिवार्य अंग होना चाहिए जिससे उसके सर्वांगीण विकास मे मदद मिल सके । उद्दोग मंत्री ने कार्यक्रम मे उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया |

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *