रामायण मेले में 50 हजार परिवारों को रामायण भेंट करेंगे

तुलसी जयंती समारोह में उच्च शिक्षा मंत्री श्री पवैया 

 उच्च शिक्षा मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया भोपाल में मानस भवन में आयोजित तुलसी जयंती समारोह में दीदी मंदाकिनी राम किंकर के प्रवचन कार्यक्रम में शामिल हुए। श्री पवैया ने बताया कि इस वर्ष रामायण मेले में 50 हजार परिवारों को रामायण ग्रंथ भेंट करेगें। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा फाउन्डेशन पाठ्यक्रम में भारत के महापुरूषों की जीवनी भी पढ़ाई जा रही है।

श्री पवैया ने कहा कि तुलसीदास जी ने रामायण की चौपाई नहीं बल्कि मंत्र लिखे हैं। इसका जाप करने से मनुष्य जीवन धन्य हो जाता है। समारोह में श्री पवैया ने प्रवचनकर्ता दीदी मंदाकिनी राम किंकर का सम्मान किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *