मुख्यमंत्री ने कांवरियो पर पुष्प वर्षा कर की मंगल कामना

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को सतना नगर के प्रवास के दौरान सुभाष पार्क से जगतदेव तालाब तक पहुंची कांवड यात्रा मे शामिल होकर कांवरियो पर पुष्प वर्षा कर शिवभक्तो के साथ बोल बम का नारा लगाते हुये मंगल कामना की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस अवसर पर कहा कि सतना शहर स्मार्ट सिटी के रूप मे विकसित हो रहा है। यहां शहर के बीचो-बीच स्थित जगतदेव तालाब और वहां स्थापित महादेव शंकर के मंदिर का जीर्णाद्धार सौन्दर्यीकरण का कार्य किया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सावन मास मे निकले कांवड यात्रियो की तपस्या साधना सुख समृद्धि रिद्धि-सिद्धि की कामना की। इस मौके पर प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे, सांसद गणेश सिंह, विधायक शंकरलाल तिवारी, महापौर ममता पाण्डेय, सनकादिक महाराज, राजनारायण तिवारी, गणमान्य नागरिक संत-महात्मा एवं बडी संख्या में शिवभक्त कांवर यात्री उपस्थित थे।

Facebook Comments Box