आचार्य आश्रम नयागांव पहुँच कर उद्योग मंत्री ने आशीर्वाद प्राप्त किया
प्रदेश के उद्योग वाणिज्य एवं खनिज साधन मंत्री राजेन्द्र शुक्ल रविवार को चित्रकूट प्रवास के दौरान नयागांव स्थित आचार्य आश्रम पहुंचे। श्री शुक्ल ने आचार्य आश्रम में पीठाधीश्वर संकर्षण प्रपन्नाचार्य जी महराज और युवराज स्वामी बदरी प्रपन्नाचार्यजी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर महापौर ममता पांडे, पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह गहरवार, नरेन्द्र त्रिपाठी, सुभाष शर्मा, बालेन्द्र गौतम, कार्तिकेय द्विवेदी, कमलाकर चतुर्वेदी, सहकारी बैंक के अध्यक्ष रत्नाकर चतुर्वेदी भी उपस्थित थे।
Facebook Comments Box