अभी तक 4 जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा

20 जिलों में कम और 2 जिलों में अल्प वर्षा अंकित 

प्रदेश के 4 जिले रीवा, भिण्ड, अशोकनगर और दतिया में सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गयी है। उप राहत आयुक्त से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से 11 जुलाई तक 25 जिलों में सामान्य, 20 में कम और 2 जिलों में अल्प वर्षा अंकित हुई है।

कम वर्षा वाले जिलों में बालाघाट, डिण्डोरी, दमोह, छतरपुर, शहडोल, अनूपपुर, खरगोन, बुरहानपुर, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, देवास, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, भोपाल, राजगढ़, होशंगाबाद, हरदा और बैतूल शामिल हैं। सिंगरौली और आगर-मालवा को अल्प वर्षा वाले जिलों में शामिल किया गया है।

जबलपुर, कटनी, छिन्दवाड़ा, सिवनी, मण्डला, नरसिंहपुर, सागर, पन्ना, टीकमगढ़, सीधी, सतना, उमरिया, इंदौर, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, खण्डवा, नीमच, शाजापुर, मुरैना, ग्वालियर, सीहोर, रायसेन और विदिशा में सामान्य वर्षा दर्ज की गयी है।

प्रदेश की प्रमुख नदियों और जलाशयों का जल-स्तर इस वर्षाकाल में अभी तक खतरे के निशान से दूर है। इसलिये अभी तक किसी भी बाँध के द्वार नहीं खोले गये हैं

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *