उद्योग मंत्री ने किया जनपद रीवा के नवीनीकृत सभागार का लोकार्पण

खनिज साधन एवं उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने आज रीवा जनपद पंचायत में 3.13 लाख रूपये की लागत से नवनिर्मित सभागार का लोकार्पण किया। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में उन्होंने जनपद सदस्यों, अधिकारियों, कर्मचारियों से अपेक्षा की कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास हेतु तत्परता व लगन से कार्य करें। हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को दिलायें। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष के.पी. त्रिपाठी व पूर्व मंडी अध्यक्ष राम सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस दौरान उपाध्यक्ष संगीता पटेल, रामगोपाल चारी, जनपद सीईओ प्रदीप दुबे सहित जनपद सदस्य, अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *