उद्योग मंत्री श्री शुक्ल द्वारा केन्द्रीय मंत्री श्री अनिल माधव दवे के निधन पर दुख व्यक्त 

प्रदेश ने कुशल संगठक और लोकप्रिय राजनेता को खो दिया

उद्योग मंत्री श्री शुक्ल द्वारा केन्द्रीय मंत्री श्री अनिल माधव दवे के निधन पर दुख व्यक्त
वणिज्य, उद्योग, रोजगार तथा खनिज साधन मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने केन्द्रीय पर्यावरण राज्य मंत्री श्री अनिल माधव दवे के आकस्मिक निधन पर गहन दुख व्यक्त किया है। स्व. श्री अनिल दवे के निधन के समाचार से हतप्रभ श्री शुक्ल ने अपनी व्यक्तिगत क्षति बताते हुए शोक संदेश में कहा है कि स्व. श्री दवे का नाम कुशल संगठक, लोकप्रिय तथा गंभीर राजनेता के रूप में शुमार था। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में दिए उनके उल्लेखनीय योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।
उद्योग मंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि प्रदेश के कई महत्वपूर्ण तथा सफल आयोजनों में स्व.श्री अनिल माधव दवे ने बाखूबी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया हैं।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *