नदी संरक्षण का विश्व का सबसे बड़ा अभियान

140517n11

अमरकंटक में प्रधानमंत्री श्री मोदी की यात्रा की तैयारियों का मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लिया जायजा

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अमरकंटक में ‘नमामि देवि नर्मदे’-सेवा यात्रा के पूर्णता कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी तैयारी समय-सीमा में करने के निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस दौरान कहा कि 15 मई का दिन एक संकल्प की पूर्णता का दिन है। यह सेवा यात्रा की पूर्णता है, समापन नहीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से सुनियोजित कार्य-योजना बनायेंगे। आगामी 16 मई से नर्मदा सेवा कार्य शुरू होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सेवा यात्रा को मिला जन-समर्थन अकल्पनीय है। यात्रा एक अनुष्ठान के रूप में चली। जनता खुद ध्वज वाहक बनी। नदी संरक्षण का यह विश्व का सबसे बड़ा अभियान है। यात्रा में सभी समाज और वर्ग के लोगों ने पूरे उत्साह से शामिल होने के साथ ही माँ नर्मदा के संरक्षण का संकल्प भी लिया।

 

 

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *