उद्योग मंत्री श्री शुक्ल द्वारा बुद्ध पूर्णिमा पर्व पर बधाई

Lord Buddha

वाणिज्य-उद्योग एवं रोजगार तथा खनिज साधन मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। श्री शुक्ल ने इस मौके पर नागरिकों की सुख-समृद्धि की कामना भी की है।

श्री शुक्ल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि भगवान बुद्ध के अनुसार पवित्र जीवन बिताने के लिये मनुष्य को अति से बचना चाहिये। भगवान बुद्ध ने जात-पात, ऊँच-नीच के भेदभाव तथा धार्मिक जटिलता को गलत बताया। उद्योग मंत्री ने कहा कि बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर भगवान बुद्ध का स्मरण कर उनके दिखाये मार्ग पर चलने का प्रयास किया जाना चाहिये। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध के संदेश आज भी प्रासंगिक हैं।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *