उद्योग मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल का दौरा कार्यक्रम

वाणिज्य-उद्योग, रोजगार, खनिज साधन तथा प्रवासी भारतीय मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल 14-15 फरवरी को पचमढ़ी तथा 16 फरवरी को सतना जिले के प्रवास पर रहेंगे। श्री शुक्ल इस दौरान वहाँ आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

श्री शुक्ल 14-15 फरवरी को पचमढ़ी में निर्धारित बैठकों, प्रशिक्षण वर्ग तथा अभ्यास सत्रों में भाग लेंगे। उद्योग मंत्री श्री शुक्ल 16 फरवरी को सतना जिले के चित्रकूट में होने वाले ग्रामोदय की तैयारी संबंधी बैठक लेंगे। इसके बाद मेला-स्थल का भी निरीक्षण करेंगे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *