फसल सुरक्षा सप्ताह में अधिकारियों ने किया धान की फसल का निरीक्षण

फसल सुरक्षा सप्ताह में अधिकारियों ने किया धान की फसल का निरीक्षण
किसानों को फसलों में रोग से बचाव एवं कीट प्रबंधन की दी गई सलाह
रीवा 24 सितंबर 2026. कृषि विभाग द्वारा 24 सितम्बर से फसल सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है।
कृषि विभाग के अधिकारी सप्ताह के दौरान क्षेत्र का भ्रमण करके किसानों को फसलों में रोग से बचाव तथा कीट प्रबंधन
की सलाह दे रहे हैं। इस संबंध में उप संचालक कृषि यूपी बागरी ने बताया कि कृषि विभाग के अधिकारियों ने जिले के
ग्राम रीठी, महसांव एवं खजुहा कला में धान की फसल का निरीक्षण किया। निरीक्षण दल द्वारा खेतों में पहुंचकर धान की
फसल की स्थिति का जायजा लिया गया। अधिकारियों एवं वैज्ञानिकों ने किसानों को फसल की नियमित निगरानी करने,
रोग एवं कीट के प्रारंभिक लक्षण दिखाई देने पर तत्काल कृषि विभाग अथवा कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों से संपर्क
करने तथा अनुशंसित दवा की ही निर्धारित मात्रा एवं विधि से प्रयोग करने की सलाह दी। साथ ही अनावश्यक रूप से
कीटनाशक एवं रोगनाशक दवाओं के प्रयोग से बचने के लिए भी किसानों को जागरूक किया गया। किसानों को बताया
गया कि समय पर फसल का निरीक्षण एवं रोग-कीट की पहचान कर उचित प्रबंधन अपनाने से फसल को होने वाले
नुकसान को कम किया जा सकता है तथा उत्पादन एवं गुणवत्ता को बनाए रखा जा सकता है। निरीक्षण दल में उप

संचालक कृषि के साथ कृषि विज्ञान केंद्र रीवा के वैज्ञानिक डॉ. स्मिता सिंह, डॉ. के.एस. बघेल एवं डॉ. किंजल सिंह शामिल
रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *