उद्योग मंत्री श्री शुक्ल ने उज्जैन में लिया औद्दोगिक कार्यों की प्रगति का जायजा

dsc_0038

विक्रम उद्योगपुरी के विकास कार्यों को गति दी जाये

वाणिज्य-उद्योग, रोजगार, खनिज साधन एवं प्रवासी भारतीय मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि विक्रम उद्योगपुरी परियोजना के विकास कार्यों को गति दी जाये। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाये कि निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूरे हों। श्री शुक्ल शनिवार को उज्जैन में परियोजना की प्रगति का जायजा ले रहे थे।

श्री शुक्ल ने विक्रम उद्योगपुरी के पहुँच मार्गों का अवलोकन किया। साथ ही जल-प्रदाय परियोजना की जानकारी भी ली। उद्योग मंत्री ने परियोजना के प्रथम चरण के विकास कार्यों की प्रगति का अवलोकन करते हुए निर्देश दिए कि इनमें और गति लाने की जरूरत है।

बताया गया कि नर्मदा घाटी विकास प्रधिकरण की प्रस्तावित उज्ज‍यिनी-उज्जैन, नर्मदा-क्षिप्रा जलप्रदाय योजना में बिछाये जाने वाली पाईप लाईन से कड़छा पहुँच मार्ग होते हुए ट्रीटमेंट प्लांट में एनवीडीए द्वारा 11 एम.एल.डी. जल प्रदाय किया जाएगा। इसे अलग-अलग क्षमता के ओव्हर हेड टैंकों द्वारा तीन जोन में वितरित किया जाएगा। दो पहुँच मार्ग फोर लेन 8.30 कि.मी, आन्तरिक मुख्य मार्ग फोर लेन 10.78 कि.मी., पुल-पुलिया, जल-प्रदाय, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट स्ट्राम, सीवरलाईन, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट कार्य, गैस पाईप लाईन, बाउन्ड्री वाल, एडमिन बिल्डिंग आदि निर्माण कार्य किये जायेंगे।

टेक्सटाइल प्लांट का अवलोकन

उद्योग मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने शनिवार को सीहोर ज़िले के मेहतवाड़ा स्थित एस ई एल कम्पनी के टेक्सटाइल ने प्लांट की विभिन्न इकाइयों को देखा तथा उत्पादन की जानकारी ली। कम्पनी के पदाधिकारी एवं विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *