मुख्यमंत्री डॉ. यादव मैहर जिले को देंगे लगभग 256 करोड़ रुपए की सौगात

मुख्यमंत्री डॉ. यादव मैहर जिले को देंगे लगभग 256 करोड़ रुपए की सौगात

रीवा 18 अगस्त 2026. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 19 अगस्त को मैहर जिले को लगभग 256 करोड़ रुपए के विभिन्न नवीन विकास कार्यों की सौगात देंगे। इन विकास कार्यों में सड़क, भवन, पेयजल, अधोसंरचना सहित विभिन्न जनहितकारी परियोजनाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव 256 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर जिले के विकास को नई गति प्रदान करेंगे। विभिन्न विकास परियोजनाओं के पूर्ण होने से नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा क्षेत्र में अधोसंरचना का विस्तार होगा।
कार्यक्रम में अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव 19 अगस्त को मैहर जिले में माँ शारदा लोक-1 का भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव उस्ताद अलाउद्दीन खां स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में 8.95 करोड़ रुपए की लागत के मां शारदा लोक के फेज़-1 के कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री 151 करोड़ रूपये के 12 कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव लगभग 105 करोड़ रुपए के 13 कार्यों का लोकार्पण भी करेंगे। इस प्रकार मुख्यमंत्री डॉ यादव जिले को लगभग 251 करोड़ रुपए के नवीन कार्यों की सौगात देंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किए जाएंगे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *