हर नागरिक विशेषकर युवा वर्ग एचआईबी संक्रमण से रहे सुरक्षित – उप मुख्यमंत्री

उप मुख्यमंत्री ने एड्स जागरूकता अभियान का शुभारंभ हर नागरिक विशेषकर युवा वर्ग एचआईबी संक्रमण से रहे सुरक्षित – उप मुख्यमंत्री
रीवा 12 अगस्त 2026. पूरे प्रदेश में 12 अगस्त से 12 अक्टूबर तक एड्स जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का शुभारंभ करते हुए उप मुख्यमंत्री तथा स्वास्थ्य मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि युवा देश की शक्ति हैं। युवाओं के कंधों पर ही देश को आगे ले जाने की जिम्मेदारी है। पिछले दो वर्षों की तरह इस वर्ष भी देश के साथ-साथ प्रदेश के सभी जिलों में 12 अगस्त से 12 अक्टूबर से एड्स जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य देश के प्रत्येक नागरिक विशेषकर युवा वर्ग को एचआईबी संक्रमण से सुरक्षित रखना है। जो व्यक्ति एचआईबी संक्रमित हो चुके हें उन्हें नियमित एआरटी उपचार के माध्यम से स्वस्थ्य और सामान्य जीवन जीने का अवसर दिया जाय। इनसें किसी भी तरह का सामाजिक भेंदभाव न किया जाय।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि एचआईबी एड्स से बचाव का प्रमुख उपाय सुरक्षा और सर्तकता है। एचआईबी संक्रमण के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के लिए अपने मोबाइल पर ब्रोक फ्री इंडिया पोर्टल पर जाकर इससे जुड़ी सभी तरह की जानकारियां प्राप्त की जा सकती हैं। यदि कोई व्यक्ति इससे संक्रमित हो जाता है तो तत्काल अपना एआरटी उपचार शुरू कर दें यह उपचार जीवनभर चलता है। प्रदेश के एआरटी केन्द्रों के माध्यम से 53646 व्यक्तियों ने अब तक नि:शुल्क उपचार प्राप्त किया है। प्रत्येक गर्भवती महिला की भी एचआईबी जांच कराना आवश्यक है। इससे गर्भवती महिला तथा शिशु दोनों को एचआईबी संक्रमण से सुरक्षा मिलती है। प्रदेश के सभी जिलों में एचआईबी की जांच नि:शुल्क की जा रही है। जो व्यक्ति जांच में पॉजिटिव पाये जाते हैं तो उन्हें नि:शुल्क एआरटी उपचार दिया जाता है। जागरूकता अभियान के माध्यम से मैं सभी से स्वस्थ्य और सुरक्षित रहने की अपील करता हूं इस अभियान में बढ़ चढ़ कर भागीदारी निभायें और एचआईबी से बचाव का संदेश जन-जन तक पहुंचायें। अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर मैं सभी बधाई और शुभकामना देता हूं आप सभी सुरक्षित रहे तथा स्वस्थ्य समाज और स्वस्थ्य देश के निर्माण में सहयोग करें।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *