नशामुक्त भारत अभियान तथा रक्तदान महादान अभियान की तैयारी बैठक संपन्न

नशामुक्त भारत अभियान तथा रक्तदान महादान अभियान की तैयारी बैठक संपन्न
नशामुक्त भारत महाभियान एक कार्यक्रम नहीं, जन आंदोलन है – पुलिस अधीक्षक

रीवा 29 जुलाई 2026. समाज में नशामुक्ति के लिए किए जा रहे प्रयासों को गति देने के लिए 6 अगस्त को दोपहर बाद 3 बजे से कृष्णा राजकपूर आडिटोरियम में प्रजापिता ब्रम्हकुमारी संस्थान द्वारा 10 करोड़ नशामुक्त भारत महाभियान संकल्प एवं विश्व बंधुत्व रक्तदान महादान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की तैयारी बैठक कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पुलिस अधीक्षक गुरकरन सिंह ने कहा कि नशामुक्ति भारत महाभियान का संकल्प केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि जन आंदोलन है। ब्राम्हकुमारी संगठन तथा अन्य सामाजिक संस्थाओं द्वारा समाज हित में किया जा रहा सराहनीय प्रयास है। अभियान को सफल बनाने में हर संभव सहायता दी जाएगी। सभी शिक्षण संस्थाएं तथा कार्यालय अभियान को सफल बनाने में पूरा सहयोग करेंगे।

बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी ने कहा कि यह अभियान सीमित समय के लिए नहीं है। यह जनजागरण का सतत अभियान बनेगा। अपर कलेक्टर ने प्राचार्यों, शिक्षकों तथा सामाजिक संगठन के प्रतिनिधियों से युवाओं के बीच नशामुक्ति का संदेश पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में संयुक्त संचालक अनिल दुबे ने बताया कि नशामुक्त भारत अभियान 6 से 20 अगस्त तक जिले भर में चलाया जायेगा। अभियान को सफल बनाने के लिए कार्ययोजना बनाकर विभिन्न विभागों को जिम्मेदारी दी गई है। अभियान में सामाजिक संगठनों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
बैठक में बताया गया कि नशामुक्त भारत अभियान का शुभारंभ के अवसर पर 6 अगस्त को ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की विशेषज्ञ टीम अध्यात्मिक मार्गदर्शन देगी। यह अभियान उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल के मार्गदर्शन में आयोजित किया जायेगा। बैठक में ब्राम्हकुमारी संस्थान के प्रतिनिधि बीके पूर्णिमा बहन ने अभियान की रूप रेखा प्रस्तुत की। उन्होंने सामाजिक संगठनों तथा जनप्रतिनिधियों को अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्मवान किया। बैठक में अभियान से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा ब्रम्हकुमारी रीवा की संचालिका बीके लता बहन, बीके प्रमोद भाई, बीके सुभाष भाई तथा संस्थान के अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *