प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित
रीवा 26 जून 2026. प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार वर्ष 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 जुलाई तक आमंत्रित किए गए हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास नयन सिंह ने बताया कि वीरता, सामाजिक सेवा, पर्यावरण, खेल, कला एवं संस्कृति तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 18 वर्ष से कम आयु के भारतीय बच्चे आवेदन कर सकते हैं। आवेदन अवार्ड डॉट जीओभी डॉट इन पोर्टल पर किए जा सकते हैं।
क्रमांक-236-1668-उमेश तिवारी
आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ, ऑनलाइन पंजीयन की अंतिम तिथि 30 जून
रीवा 26 जून 2026. शासकीय संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आई टी आई) रीवा में नवीन सत्र के लिए प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। संस्था के प्राचार्य सौरभ शुक्ला ने बताया है कि आई टी आई के विभिन्न व्यावसायिक कोर्सेज में प्रवेश पाने के इच्छुक आवेदक अब ऑनलाइन काउंसलिंग पोर्टल https://mpiticounseling.co.in/ के माध्यम से अपना ऑनलाइन पंजीयन करा सकते हैं। इस प्रवेश प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की गई है। संस्था में संचालित विभिन्न तकनीकी और गैर-तकनीकी व्यवसायों में प्रवेश के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता कक्षा 8वीं अथवा 10वीं उत्तीर्ण रखी गई है, जबकि आवेदकों की न्यूनतम आयु सीमा 14 वर्ष तय की गई है।
प्राचार्य ने बताया कि संस्था में छात्रों के सुनहरे भविष्य को संवारने के लिए ट्रेडों की एक विस्तृत श्रृंखला संचालित की जा रही है। इसमें मुख्य रूप से इलेक्ट्रिक मोटर मैकेनिक, वुड वर्क तकनीशियन, स्माल हाईड्रो पॉवरप्लांट तकनीशियन, कॉस्मेटोलॉजी, कंप्यूटर हार्डवेयर एवं नेटवर्क मेंटेनेंस, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (कन्वेंशनल के साथ-साथ दृष्टि बाधित एवं श्रवण बाधित दिव्यांगजनों के लिए विशेष रूप से), ड्राफ्ट्समैन मैकेनिकल, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, फैशन डिज़ाइन एवं टेक्नोलोजी, फिटर, मशीनिस्ट, मेसन, मैकेनिक मोटर व्हीकल, डीज़ल मैकेनिक, प्लंबर, स्विंग टेक्नोलोजी, सोलर तकनीशियन, स्टेनोग्राफर (अंग्रेज़ी व हिंदी), टर्नर, वेल्डर, सर्वेयर, ड्राफ्ट्समैन सिविल तथा रेफ्रिजरेशन एवं एयर कंडीशनिंग तकनीशियन जैसे महत्वपूर्ण रोजगारोन्मुखी ट्रेड शामिल हैं।
प्राचार्य ने बताया कि शासकीय संभागीय आई टी आई रीवा न केवल उत्कृष्ट प्रशिक्षण प्रदान करता है, बल्कि प्रशिक्षार्थियों को पोस्ट मैट्रिक, संबल और मेधावी छात्रवृत्ति जैसी विभिन्न शासकीय छात्रवृत्तियों की सुविधा भी प्रदान करता है। संस्थान में ड्यूल ट्रेनिंग सिस्टम के अंतर्गत मध्य प्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी, बद्रिका मोटर्स और रायल कार्स जैसे प्रतिष्ठित व्यावसायिक संस्थानों में ऑन-जॉब-ट्रेनिंग की बेहतरीन व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त, यहाँ से प्रशिक्षण प्राप्त छात्रों को इसरो, रेलवे, डीआरडीओ एवं पॉवर जनरेटिंग कंपनी जैसे बड़े सरकारी विभागों के साथ-साथ हीरो मोटोकार्प, मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स और एल एंड टी जैसी देश की शीर्ष निजी कंपनियों में रोजगार के सर्वाधिक अवसर प्राप्त होते हैं। संस्थान में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए एन सी सी प्रशिक्षण की भी उपलब्धता है तथा दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए विशेष रूप से सुसज्जित आधुनिक क्लासरूम तैयार किए गए हैं। आवेदकों की त्वरित सहायता और मार्गदर्शन के लिए आई टी आई रीवा संस्थान परिसर में एक समर्पित हेल्प डेस्क स्थापित की गई है, जहाँ संपर्क कर प्रवेश से सम्बंधित किसी भी प्रकार की विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इसके अलावा, इच्छुक छात्र संस्थान के अधिकारिक व्हाट्स एप्प चैनल से जुड़ कर भी नवीनतम अपडेट व जानकारियां नियमित रूप से हासिल कर सकते हैं।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *