उप मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में घायल नैतिक का कुशलक्षेम जाना

उप मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में घायल नैतिक का कुशलक्षेम जाना

रीवा 03 जून 2026. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने वार्ड क्रमांक 4 में बृजेन्द्र श्रीवास्तव के सुपुत्र नैतिक श्रीवास्तव का कुशलक्षेम जाना। उल्लेखनीय है कि नैतिक गत दिनों सड़क दुर्घटना में घायल हो गये थे और उप मुख्यमंत्री जी के प्रयासों से उनका शंकर नेत्रालय चेन्नई में इलाज हुआ। घायल नैतिक चार माह तक चेन्नई में इलाज कराने के उपरांत सकुशल रीवा आ गये हैं और अपने घर में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। उप मुख्यमंत्री जी का बृजेन्द्र श्रीवास्तव ने ह्मदय से आभार जताया और कहा कि श्री शुक्ल ने विषम परिस्थिति में हमारे परिवार की मदद की हम उनके ऋणी हैं।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *