कलेक्टर ने पोस्ट मैट्रिक पिछड़ावर्ग कन्या छात्रावास का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने पोस्ट मैट्रिक पिछड़ावर्ग कन्या छात्रावास का किया निरीक्षण छात्राओं से किया संवाद रीवा 07 मई 2026. कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने पोस्ट मैट्रिक पिछड़ावर्ग कन्या छात्रावास का निरीक्षण किया और छात्राओं से संवाद करते हुए छात्रावास की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर को अचानक अपने बीच पाकर छात्रायें हतप्रभ रह गयीं। कलेक्टर ने उनसे कहा कि आप सबसे आपके माता-पिता की बड़ी उम्मीदें हैं। आप सब मेहनत कर पढ़ाई करें और सफलता प्राप्त करते हुए आगे बढ़े। छात्राओं ने कलेक्टर से शौचालय में सुधार कार्य कराने, पानी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित कराने तथा खिड़कियों में जाली लगाने की मांग की। कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारी को तत्काल व्यवस्थायें सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि छात्राओं के लिए परिसर में ही बैडमिंटन कोर्ट भी बनाया जायेगा। इस अवसर पर संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय अनिल दुबे एवं डिप्टी कलेक्टर सुरभि जैन उपस्थित रहे।