जल गंगा संवर्धन अभियान में विभिन्न गतिविधियाँ जारी

जल गंगा संवर्धन अभियान में विभिन्न गतिविधियाँ जारी रीवा 07 अप्रैल 2026. जल गंगा संवर्धन अभियान अन्तर्गत जिले में जल संरक्षण के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। गतदिवस रायपुर कर्चुलियान में ड्राइंगशीट में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने जल संरक्षण, जल संचयन एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित आकर्षक एवं प्रेरणादायक चित्र बनाये गये। प्रतिभागियों ने इसके माध्यम से जल है तो कल है का संदेश दिया। इसी क्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायपुर सोनौरी, दुअरा, हायर सेकेण्डरी स्कूल लौआ, उमरी सहित बालक एवं बालिका छात्रावासों में पानी की टंकी की साफ-सफाई की गयी। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सेमरिया अन्तर्गत ग्राम में जल स्त्रोत की सफाई एवं उसकी मरम्मत का कार्य जनभागीदारी से किया गया। जल संसाधन विभाग की अमवा माइनर नहर व भिटवा सबमाइनर नहर की साफ-सफाई का कार्य कराया गया।