शहडोल जिला प्रभारी मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल का भ्रमण कार्यक्रम

rajendra shukla

प्रदेश के खनिज साधन, उद्योग एवं व्यापार मंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल 08 अक्टूबर को शहडोल जिले के प्रवास पर रहेंगें। प्रभारी मंत्री 08 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे रीवा से ग्राम गोड़ारू विकास खण्ड गोहपारू के लिये प्रस्थान करेंगें तथा दोपहर 02.00 ग्राम गोड़ारू विकास खण्ड गोहपारू पहुंचगें। प्रभारी मंत्री ग्राम गोड़ारू में आयोजित हितग्राही सम्मेलन में शामिल होंगें तथा शाम 5 बजे ग्राम गोड़ारू विकास खण्ड गोहपारू से शहडोल के लिये प्रस्थान करेंगें।

इसके पहले  मंत्री  श्री राजेन्द्र शुक्ल  प्रातः 10 बजे टीआरएस कालेज में शासन की स्मार्ट फोन वितरण योजनान्तर्गत महाविद्यालीन छात्रों को स्मार्ट फोन वितरित करेंगे। कार्यक्रम के पश्चात उद्योग मंत्री शहडोल जिले के विकासखण्ड गोहपारू के ग्राम बुडारू के लिये प्रस्थान करेंगे।

Facebook Comments Box