150 अधिकारियों-कर्मचारियों ने शिव बाबा के रथ के समक्ष लिया व्यसनमुक्त जीवन का प्रण

150 अधिकारियों-कर्मचारियों ने शिव बाबा के रथ के समक्ष लिया व्यसनमुक्त जीवन का प्रण
रीवा। ब्रह्मा कुमारीज़ रीवा द्वारा संचालित नशा मुक्ति रथ आज बिरला केबल विंध्य टेलिलिंक परिसर पहुँचा, जहाँ लगभग 150 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए नशामुक्त जीवन जीने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर वाइस प्रेसिडेंट (कमर्शियल) रंजन कुमार रूंगटा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। साथ ही जगदीश महाजन, राकेश शाही, देवराज धनगर सहित अन्य अधिकारी भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
बीके राजेश शाही, जो इसी संस्थान के कर्मचारी हैं और पिछले 15 वर्षों से पूर्ण नशामुक्त जीवन व्यतीत कर रहे हैं, ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि आध्यात्मिकता और राजयोग के अभ्यास से किसी भी प्रकार के नशे से मुक्ति संभव है।
शिव बाबा का रथ परिसर में पहुँचते ही वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया। सभी ने परमपिता परमात्मा के संदेश को सुनकर जीवन में दुआओं का महत्व, श्रेष्ठ कर्म और समाज के प्रति अपने उत्तरदायित्व को समझा।
इस कार्यक्रम में बीके विजय देव, बीके सुभाष, बीके सूरज एवं बीके रोहित विशेष रूप से विश्व आध्यात्मिक सेवाधारी के रूप में उपस्थित रहे।
ब्रह्मा कुमारीज रीवा की संचालिका आदरणीया राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी लता दीदी जी के कुशल नेतृत्व में और नशा मुक्त भारत अभियान के नोडल निदेशक राज योगी ब्रह्मा कुमार प्रकाश भाई जी के संयोजकत्व में यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक अनवरत संचालित हो रहा है।
इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने नशा मुक्त जीवन जीने का संकल्प लिया और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का वचन दिया।
Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *