गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह एसएएफ ग्राउंड में होगा आयोजित

गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह एसएएफ ग्राउंड में होगा आयोजित
मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल सुबह 9 बजे करेंगे ध्वजारोहण

रीवा 25 जनवरी 2026. 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह पूरे जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। मुख्य समारोह एसएएफ मैदान रीवा में आयोजित किया जा रहा है। समारोह के मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल सुबह 8.58 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। मुख्य अतिथि सुबह 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद मुख्य अतिथि परेड का निरीक्षण करेंगे। मुख्य अतिथि सुबह 9.08 बजे से माननीय मुख्यमंत्री जी के गणतंत्र दिवस संदेश का वाचन करेंगे। इसके बाद समारोह में आकर्षक परेड और मार्चपास्ट किया जाएगा। मुख्य अतिथि सुबह 9.41 बजे शांति का संदेश देने के लिए रंगीन गुब्बारों को मुक्त गगन में छोड़ेंगे। इसके बाद मुख्य अतिथि परेड कमाण्डरों से परिचय प्राप्त करेंगे।
समारोह के मुख्य अतिथि सुबह 9.45 बजे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीदों के परिजनों एवं लोकतंत्र के प्रहरियों का सम्मान करेंगे। समारोह में सुबह 9.55 बजे मध्यप्रदेश गान का गायन होगा। समारोह में सुबह 10 बजे से 10.35 बजे तक विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद समारोह में विभिन्न विभागों की आकर्षक झांकियाँ प्रदर्शित की जाएंगी। समारोह में मुख्य अतिथि सुबह 10.40 बजे श्रेष्ठ कार्य करने वालों को पुरस्कृत करेंगे। समारोह का समापन सुबह 11 बजे होगा। इसके बाद मुख्य अतिथि सुबह 11.30 बजे शासकीय उमावि बदरावं में आयोजित जिला स्तरीय विशेष मध्यान्ह भोजन में शामिल होंगे। गणतंत्र दिवस की संध्या पर नगर निगम के टाउनहाल में शाम 6 बजे से भारत पर्व के आयोजन में कवि सम्मेलन होगा।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *