उप मुख्यमंत्री ने बसामन मामा गौवंश वन्य विहार में किया ऋषि कुलम का भूमिपूजन

उप मुख्यमंत्री ने बसामन मामा गौवंश वन्य विहार में किया ऋषि कुलम का भूमिपूजन
संतों के निवास के लिये प्रथम चरण में बनेंगे तीन ऋषि आश्रम

रीवा 12 जनवरी 2026. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने बसामन मामा गौवंश वन्य विहार में ऋषि कुलम का भूमिपूजन किया। वन्य विहार में संतों के निवास के लिये सर्वसुविधायुक्त तीन ऋषि आश्रम का निर्माण कराया जायेगा।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने ऋषि आश्रम की ड्राइंग का अवलोकन किया तथा निर्देश दिये कि सुविधायुक्त आश्रम का निर्माण तत्काल प्रारंभ करें और गुणवत्ता के साथ बनाये। उन्होंने कहा कि बसामन मामा गौवंश वन्य विहार की राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति हो गई है। गौसंरक्षण के लिये गौअभ्यारण्य के साथ ही यहां प्राकृतिक खेती के प्रकल्पों की भी शुरूआत हो गई है। यह प्राकृतिक खेती का बड़ा प्रशिक्षण केन्द्र बनेगा और यहाँ संतों का नियमित प्रवास होता रहेगा अत: ऋषि आश्रम में रसोई, बैठक कक्ष शयन कक्ष व अन्य आवश्यक व्यवस्थायें भी सुनिश्चित करायें।
उप मुख्यमंत्री ने बसामन मामा गौवंश वन्य विहार में प्राकृतिक खेती का अवलोकन किया तथा जैविक इनपुट, मिट्टी की उर्वरता तथा बीजामृत से बोई गई फसलों का निरीक्षण किया। उन्होंने बीजामृत निर्माण व प्राकृतिक खेती के लिये की जाने वाली तैयारियों के संबंध में पूंछताछ की। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक खेती के लिये जमीन के सुधार से लेकर सभी प्रक्रियाओं का विवरण प्रदर्शित करें ताकि आने वाले किसान इससे भलीभांति अवगत हो सकें और यहां प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने खेतों में प्राकृतिक खेती प्रारंभ कर सकें। उन्होंने प्रशिक्षण केन्द्र में प्राकृतिक खेती का गहन प्रशिक्षण प्राप्त करने की अपेक्षा मास्टर ट्रेनर्स से की ताकि वह पूर्ण प्रशिक्षित होकर किसानों को अद्यतन जानकारी दे सकें। उन्होंने कहा कि रीवा जिले को प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में अग्रणी जिला बनाना है। हिनौती सहित हरिहरपुर में भी प्राकृतिक खेती में संबंध में किसानों का भ्रमण कराकर उन्हें इसे अपनाने के लिये जागरूक किया जायेगा। भ्रमण के दौरान उप मुख्यमंत्री जी ने गौमाता की पूजा कर ग्रास व गुड़ खिलाया। उन्होंने भगवान कृष्ण की पूजा अर्चना की। इस दौरान एसडीएम दृष्टि जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य नंदिनी तिवारी, गौवन्य विहार संचालन समिति के सचिव डॉ. राजेश मिश्रा, केके गर्ग, विधायक प्रतिनिधि विवेक दुबे, अनुज सिंह, विजय तिवारी उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *