कड़ी सुरक्षा के बीच कल होगा मतदान

कड़ी सुरक्षा के बीच कल होगा मतदान
रीवा 28 दिसम्बर 2025. जनपद पंचायत रायपुर कर्चुलियान के तहत ग्राम पंचायत जरहा में रिक्त सरपंच पद के लिए 29 दिसम्बर को सुबह 7 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान कराने के लिए ग्राम पंचायत में तीन मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। मतदान केन्द्र शासकीय प्राथमिक पाठशाला भवन जरहा तथा प्राथमिक पाठशला नवीन भवन अमिलिहा में स्थित हैं। इन मतदान केन्द्रों में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कराया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने कहा है कि पुलिस अधीक्षक निर्वाचन के समय सभी मतदान केन्द्रों में सुरक्षा के उचित प्रबंध करें जिससे मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो सके। मतदान कराने के लिए मतदान दल ईव्हीएम तथा मतदान सामग्री के साथ मतदान केन्द्र पहुंच गये हैं। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर तथा एसडीएम मनगवां संजय जैन ने गंगेव में मतदान सामग्री वितरण का निरीक्षण एवं मतदान दल के सदस्यों को आवश्यक निर्देश दिये।