बाल भवन में किया गया बाल दिवस का आयोजन

बाल भवन में किया गया बाल दिवस का आयोजन
रीवा 26 दिसम्बर 2025. बाल भवन रीवा में वीर बाल दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में गुरू गोविंद सिंह के पुत्रों की वीरता और बलिदान को याद किया गया। इसके साथ वीर बाल दिवस के अवसर पर चित्रकला, भाषण, कहानी लेखन, पुस्तक पाठन और वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से गुरू गोविंद सिंह के पुत्रों के बलिदान को याद किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चों ने सहभागिता निभाई। प्रतियोगिता के आयोजन में श्रीमती वर्षा गुप्ता तथा रामाश्रय पटेल ने सराहनीय योगदान दिया।
Facebook Comments Box